मेरे जहाँ में कोई आफताफ़ है तो वो तू है,
इस जहाँ में मेरे कोई ख़ास है तो वो तू है |
दिन-ओ-रात का मेरे खूबसूरत ख़्वाब है तो वो तू है,
दिल की धड़कन ओ जहन की साँस है तो वो तू है |
यूँ ही राहों पे मिला मेरा हमसफ़र है तो वो तू है,
गुलशन में मेरे ग़ुलाब है तो वो तू है |
शख्स जिसके साथ घंटे कुछ पल से लगते हैं,
मेरा वो प्यारा सा दोस्त है तो वो तू है |
आ जाती है लबों पे मुस्कराहट जिसकी आहट से,
वो हमदम भी मेरे यार तू है |
फूल से झडते हैं जिसकी बातों से,
वो चीनी सी मिठास भी तो तू है |
No comments:
Post a Comment