वो एक प्यारा सा अहसास
जिसे हम बयाँ नहीं कर सकते,
वो अपना सा मिठास
जिसे किसी और को चखा नहीं सकते,
वो एक खूबसूरत सा सपना
जिसे किसी और को दिखा नहीं सकते,
वो एक भीनी सी महक
जिसे किसी को बाँट नही सकते,
वो एक अनमोल तोहफा
जिसे किसी को दे नहीं सकते,
वो एक मधुर संगीत
जिसे हम सुना नहीं सकते,
वो एक टिमटिमाता सितारा
जो हमारी जिंदगी को रोशन कर देता है,
क्या कहें, हम निः शब्द हैं
पर ये सब तुम्हीं हो, तुम्हीं हो!
No comments:
Post a Comment