Pages

Wednesday, December 10, 2014

धुंधली तस्वीर

मेज पर रखी वो तस्वीर कुछ धुंधली सी लगी,
सोचा पास पड़े सूती लत्ते से झटका देता हूँ।
बांये हाथ में तस्वीर और दांये में लत्ता लिया,
पोटलों पर लपेट कर एक कोने से साफ करना चालू किया।
देखता हूँ चार छह बार भी पोंछने पर धुंध ज्यों की त्यों है,
अचानक नजर कमरे की उस दीवार पर पडी जिसपे कल ही सफेदी हुई थी,
लेकिन ये क्या, ये भी धुंधली ही थी।
सब कुछ साफ़ था उसी क्षण,
धुंध तस्वीर पर नहीं मेरी आँखों में थी।

No comments:

Post a Comment