Pages

Friday, July 13, 2012

अनटाईटल्ड

जिस दिन मेरी तुझसे बात नहीं होती है, 
मेरा ये बदन जिंदा लाश होती है|
बसती है तू हर साँस में मेरी, 
हर कदम पे तेरे आने की आहट होती है.

Crescent moon in the cloudless night,
Holding your hand in mine tight,
Diving in the eyes and hugging you tight,
May that be an endless night.

I dive deep in the dreamland
where you are all over,
Always charming, shining
and a big time mesmerizer..

हुई न होगी मोहब्बत किसी से जिसको, उसने ये खुदा बनाया होगा, 
क्यूँ कि, हमें तो इबादत-ए-मोहब्बत से कुछ बड़ा नहीं लगता. 

साथ याद के उनकी ख्यालों का शैलाब आया,
हर ख्याल में बस नाम उनका गुलाल आया. 

मिलती है ज़मीन आसमाँ से दूर कहीं, 
दुआ है हम भी मिलेंगे उनसे ऐसे दूर कहीं. 

उनके दीदार का असर कुछ ऐसा हुआ, 
कि झलक को उनकी हम टकटकी लगाये बैठे हैं.

हम दावा तो नहीं करते कि मिटा देंगे हर ग़म आपका,
पर ज़िन्दगी की कसम तुमको ग़म की लपटों से निकालने के लिए खुद जल जायेंगे।

ये खाली ज़िन्दगी मेरे लिए कुछ भी नही है मेरे दोस्त, 
ये तो तू और तेरी अदायें हैं जो महकाती हैं आशियाँ मेरा।

मैं कोई शायर वायर नहीं हूँ दोस्त मेरे, 
ये तो तेरी अदायें हैं जो थिरकतीं हैं लफ़्ज़ों में।

जी करता है बैठके तेरे बालों को सवारूँ मैं, 
तू बैठी रहे चुप शांत और निहारूं मैं। 

लगता है कि तुझको  देखे अरसा हो गया, 
आके मेरी आँखों को ज़रा सी रौशनी देदे। 

पैगाम-ए-मोहब्बत भेजे हैं मेरी नज़रों ने तुझे,
सभी में तेरे दीदार की ख्वाहिश है।

रुठोगे जो तुम तो मना लेँगे हम,
डगमगाए जो कदम तो थाम लेंगे हम।

खुबसूरत शाम तेरा ही एक नाम, 
गुनगुनाते हुए ले रही विराम।

खिलखिलाए सदा ये दुआ है मेरी,
मेरी मन्नत तू रहमत तू बंदगी है मेरी। 

ज़िन्दगी की सारी ख़ुशी तुझ से है,
तू माने न माने ज़िन्दगी तुझसे है।

उनके आते ही गुलशन में बहार आ गयी,
कलीं  खिलने लगीं बौर इठला गयी।

तेरी नज़रें इश्क का जाम 
तेरी बातें इश्क का नाम, 
तेरा दिल इश्क का दरिया 
मैं तुम पर कुर्बान।

हंसने पे तेरे सदाएं मुस्कराती हैं ओ मौसम गुनगुनाता है,
और ये दीवाना दिल मेरा तुमसे मिलने को ठुनठुनाता है।

दे दूं दुनियां की ख़ुशी तुमको ये ख्वाहिश है मेरी 
तेरी मासूम हंसी को बैठ के देखूं ये चाहत है मेरी 

मैं तेरे प्यार में पूरा पागल हो गया 
तूने देखा जो तिरछी नज़र से तो घायल हो गया 

छाँव में तेरी जुल्फों के इक आशियाँ बना लूँ,
उस आशियाँ में अपने दिल को मैं बसा दूँ, 
जहाँ भी तू जाये, जहाँ भी तू घुमे,
रहूँ करीब तेरे कुछ ऐसा मैं बना लूँ।

17 Jan 2013 
तू है मेरी जान, तू मेरा ईमान,
तुझपे कर दूं मैं ये जीवन कुर्बान।

20 Jan 2013
सुबह-2 जब तुम अधखुली आँखों से अंगडाई लेती हो
अदा--हुश्न से अपनी सांसों को मेरी थाम देती हो।

8 Feb 2013
मेरे औलिया ये ख्वाहिश है मेरी कि,
कभी ज़िक्र हो मेरा तो वो मुस्करा दें ख़ुशी से।

तसबीह उनकी यादों की जपते हैं सदा,
दुआ है तसबीह बढती रहे और यादें जुडती रहें।
*तसबीह=प्रेयर रोप

आइना जो दिखाता है अक्स--आम,
घबराता है जब सामने आते हैं वो,
क्यूँ की तकलीफ होती है बेचारे को,
अक्स बनाने में उनका जो अक्स हैं खुद ही खुदा का।

**इस कदर भी तारीफ किया कीजिये कि आइना शरमाने लगे,
कुछ तो फर्क रखिये झील और आसमान के बीच।
आपकी नज़रों का धोखा है ये,
नहीं चाँद कहाँ उतरता है ज़मीं पे।

**आपकी मोहब्बत की नियायत ने ज़िन्दगी को खुबसूरत  बनाया है,
मेरी हर ख़ुशी के आसमान में तेरा ही एक साया है
इंसान तो हम आम से थे दुनियां के लिए,
आपके बेपनाह प्यार ने हमें खास बनाया है। 

**तुम पे तो हम मत मिटे हैं अभी से,
जाने हमारा आगे क्या होगा।


20 Feb 2013
भले कहे मुझको दुनिया आशिक आवारा
तेरे लिए तो जान मेरी हाज़िर है यारा
रहूँ चाहे दूर कितना ही तुमसे
दिल जिगर गाता है तरन्नुम तुम्हारा। 

चलती थी जब तुम किताबों को दिल से लगाये हुए नज़रें झुका के,
बस एक ही टक देखा करते थे तुमको हम झरोखे से अपने।

झरोखे से तेरी एक झलक के लिए
घूमते हैं तेरी बस एक नज़र के लिए।

8 March 2013
Thank you being my side when I need you,
Thank you for trusting me,
Thank you for being my soulmate,
Thank you for teaching me how to love,
Thank you for making my life beautiful,
Thank you for giving me place in your heart,
Thank you making me smile when I feel sad,
Thank you for everything..

Happy Woman's Day :)
--------------------------------
A drop of sweat on your forehead,
Looks like a pearl in the water,
A spot on the face,
Looks like a patch in the moon,
Which cant do anything,
But adding in the beauty in it..
--------------------------------------

तू एक नज़्म है,
मैं उसका एक लफ्ज़ हूँ।

मद्धम-2 सी तेरी हंसी,
चुपके से मेरे दिल में बसी।

कभी नज़र से मेरी देखोगे खुद को तो खुद से प्यार हो जायेगा,
और फिर हर बात पे मेरी ऐतबार हो जायेगा।

यूँ तो पास मेरे कुछ भी नही,
चंद सांसें और दिल तेरे नाम करते हैं,
यूँ तो कुछ खास नही खुद का कुछ सुनाने को,
वक़्त दो वक़्त किस्से तेरे बयान करते हैं।

ख्वाब, दिल, जान जिगर,
हर जगह तुम ही तुम हो,
चाहत मेरी राहत मेरी,
दुआ रहमत तुम ही तुम हो।


मैं रहूँ ना रहूँ पास तेरे, मेरी रूह तेरे पास है,
मैं कहूँ ना कहूँ, तेरे लिए दिल ये मेरा बेताब है।

जुदाई उनसे मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है मेरे लिए,
ये तो कयामत ही है जो मिटाएगी मेरा नामो निशाँ।    

चाहें तो आइये ज़रा पास में बैठिये मेरे,
बस शर्त ये कि हमको सुनना होगा।

यूँ जोर से झटकाए ज़ुल्फ़ उनने हम पर,
खुदा कसम लगा कि बिजली सी तडकी।

उनको खुदके पहलू पे यकीं हम दिलाएं कैसे,
जो भी कहते हैं झूठ लगता है।

आरज़ू तो है तमाम उम्र बिताएं उनके साथ,
अब बात जिश्म पे है, वो बोले वही होगा दोस्त।

चंद पल हैं जो माँगे हैं उनसे हमने,
देखें जवाब क्या है दिलनशीं का।

हमको कसम है अपने दिलो जहाँ की,
तेरी ख़ुशी के सिवा और कोई चाहत नहीं।

अब और नहीं कभी और सही,
ये मेरा आखिरी पैग़ाम है।


ख्वाब हैं कि शाम सुबह बैठें पास उनके हम,
और खामोश देखें टकटकी लगाये उनको हम।

रहने ही देते हैं गुफ्तगू को हम यहीं तक अपनी,
कमबख्त कुछ बोलना चाहते थे, कुछ निकल गया।

हसरत तो ना थी ये उम्र तमाम करने की,
पर तेरी मोहब्बत से इक बहाना मिल गया।

मुमकिन नही है कि जुबान फासले ले आये,
ये तो मोहब्बत है, चुप्पी भी सुनती है।

कल रात इस कश्मकश में निकली,
कि वो ज्यादा हसीन  हैं या उनकी हंसी।

दोस्तों ये हमसे ना पूछो कि मिलके उनसे लगता कैसा है,
ये तो वो बात हुई कि प्यासे से पूछो पानी पीके लगता कैसा है।

चंद ख्वाब हैं जो पलकों में छुपा रक्खे हैं,
डरते हैं आँख खुलने पे कहीं टूट जाएँ।

एक दिन हमने चाँद से पूछा कि इतने दिनों बाद क्यूँ आते हो,
तो बोला हम तो यहीं रहते हैं तुम अपने यार से नज़र हटाते हो भला

किसी ने कहा ये जो चढ़ता खुमार तेरे प्यार का,
उतर जायेगा किसी एक दिन,
अब क्या कहें उनसे कि,
ये तो चढ़ान ही है जो प्यारी है हमें,
वरना उतरने के लिए मोहब्बत ही क्यूँ,
कई चीज़ें हैं उतरने को दुनियां में.

कुछ बनना है, कुछ बनाना है इसिलए इसलिए  साथ जरूरी है उनका,
वरना बिगड़ने और बिगाड़ने के लिए तो हम खुद ही काफी हैं।

क्या कहा? साथ चलना है हमारे?
चलो, पर जाना कहाँ है नहीं पता हमको।

18 June 2013
पल भर ही सही उनको हमने बड़े करीब से देखा,
मिली नज़र तो लगा हमने अपनी तकदीर को देखा।

चंद सपने हैं जो पलकों में छुपा रखे हैं हमने बडे प्यार से,
डर है आँख खुलने पर टूट ना जाएँ हम और हमारे सपने।

24 June 2013
यूँ तो कुछ खास नहीं, सब आम ही है सफ़र--ज़िन्दगी में,
ये तो तू और तेरी याद है, जो बनाती है खास सुबह शाम को।

आइये, फरमाइए या चाहें तो खामोश ही रहिये,
पर हमको अपना दीदार तो होने दीजिये।

यूँ तो आखिरी मंजिल की परवाह नहीं है हमको,
ख्वाब बस इतना है तुम दो कदम साथ चलो मेरे।

चलो साथ मेरे कदम दो कदम ही सही,
गुज़ारिश इतनी सी है कि कदम साथ-२ रखो।

इस ख़ामोशी से हमको न सता मेरे दोस्त,
कुछ खफा है तो इशारा तो दो हमको।

कभी खुली किताब सी,कभी पहेली सी तू जिंदगी,
जैसी भी है बड़ी प्यारी सी है तू मेरी दिल्लगी।

सुना है अक्सर कि सितारों के उस पार एक ख़ूबसूरत दुनियाँ है,
हम क्यूँ मानें, हमारी दुनिया की खूबसूरती दुनियाँ से नहीं उनसे है।

इससे ज्यादा खुबसूरत सुबह शाम क्या होगी,
जब उनको देख भी लें और दो बात भी हो जायें।

चाँदनी भी फीकी पड़ जाये,
ऐसी है मेरे यार की हंसी।
दिल जिगर जिसमें कहो,
या कहो वो तो मेरी रूह में बसी।

5 Jan 2014
तेरी जुल्फों से छनके जो धूप आती है वो छाँव सी लगती है, 
तेरे चेहरे को छूकर जो हवा आती है वो ठंडी सी लगती है,
तेरे लबों से गुजरते लफ़्ज़ों की लड़ी ग़ज़ल सी लगती है. 
तेरे साथ सुबह ओ शामें गुज़ारना बंदगी सी लगती है. 

Tuesday, April 24, 2012

दुआ

ए खुदा मेरी मोहब्बत पे ऐतबार करना, 
मिले हमको उनकी चाहत ये फरियाद करना. 
यूँ तो बहुत कुछ नहीं है मेरे पास, 
इसलिए मेरे हिस्से की ख़ुशी उनपे निसार करना. 

Sunday, April 8, 2012

Let Me


Let me sink into the depth of your eyes,
Let me sail through the sea of your heart,
Let me gaze the glow on your face,
Let me run through your head,
Let me grow older with you,
Let me stay forever with you,
Let me love you with all my soul,
Let me feel the moment of us as a whole,
Let me tell you that I miss you a lot,
Let me shout that I love you a lot. 

Wednesday, March 28, 2012

Over The Years

Over the years my body may get weak and feeble,
But my love for you will always be like steeple.
Over the years I may have a weak eyesight,
But I will recognize you from far away.
Over the years my skin may become senseless,
But I will always be able to feel the touch of your love.
Over the years I may have weaken taste-buds,
But I will be able to taste the sweetness in your voice.
Over the years I may become deaf,
But I will always hear your unsaid thoughts.
Over the years I may have a lot griefs,
But the moments I spend with you will make me smile.
Over the years my nose may go senseless,
But I will be able to smell the fragrance of your body.
Over the years I may become an anemic,
But your proposal will still make me blush.
Over the years my hands may start shivering,
But if I get to hold your hand, the grip will last till I die.
Over the years I may not shout loud,
But my heart will always whisper "I love you, I need you" from deep inside.


Sunday, March 11, 2012

कोई गम नहीं

अब ज़िन्दगी रूठ भी जाये तो कोई गम नहीं,
खुदा छीने मेरी सांसें मुझे गम नहीं.
हों न हों पूरी ख्वाहिशें मेरी,
रहे साथ तेरा उम्र भर बस दुआ है मेरी.
हो पास मेरे बस बागवां अपना,
उसमे बैठ के तुझको निहारूं मैं सदा.
बंद हों आँख जिस लम्हे मेरी,
रहे साथ मेरे तेरी वफाओं की सदा...

वो कहते हैं

हमको उनमें खुदा दिखता है,
वो कहते हैं ये तो मजाक लगता है.
हम कहते हैं वो आफताफ हैं,
वो कहते हैं ये फ़िज़ूल बात है.
हम कहते हैं  वो मेरी धड़कन हैं,
वो कहते  हैं ये तो एक अड़चन है.
हमने पूछा कि हमसफ़र बनोगे मेरे?
वो कहते हैं देखते हैं, बाल्देन क्या कहेंगे मेरे.
हम कहते हैं कि वो हर वक़्त याद आते हैं,
वो कहते हैं हम बहाने बनाते हैं.
हम कहते हैं कभी रूठें तो मनाना हमें,
वो कहते हैं कि ऐसे न सताना हमें.
हम कहते हैं बे-इम्तेहाँ मोहब्बत है उनसे,
वो कहते हैं हम बे-इम्तेहाँ कहते हैं किसे.
हम कहते हैं कि खूबसूरती पे काबू रखिये,
वो कहते हैं हमसे, ज़रा कम फेंकिये.
नजरिये का फर्क तो दिखाई देता है,
पर हमको उसमें प्यार दिखाई देता है.
नजरिये भले अलग हैं हमारे,
वो कहते हैं हम एक दूजे को हैं बहुत प्यारे. 

Monday, February 13, 2012

You are Special


I have walked through many streets,
But the one that heads towards you is my favorite.
I have met a lot of people,
But you are the one I can die for.
I have gone through many failures,
But you are the one who makes me feel like I am a conqueror.
I have seen many eyes,
But yours are the ones I always want to sink into.
I have seen so many faces,
But you are the one I long to see through day and night.
I don't believe in supernatural things,
But you are the one who makes me feel like there is one.

Tuesday, January 17, 2012

महक तेरी रहती है

जहाँ भी जाता हूँ फिज़ा में महक तेरी रहती है, 
भीड़-ओ-तन्हाई में तेरी सूरत सामने रहती है|
वक़्त दिन का हो या आधी रात का ये दोस्त,
तुझसे गुफ्तुगू की चाहत हर वक़्त रहती है|
भले हो दरमियाँ मीलों का तुझसे, 
तेरे दीदार की आश बनी रहती है|
दिल-ओ-जिगर दीवाने हैं मेरे तेरे,
बस तुझे अपना बनाने की कोशिश रहती है|
भर दूँ झोली तमाम खुशियों से तेरी, 
हसरत ये ज़िन्दगी की रहती है |
जहाँ भी जाता हूँ फिज़ा में महक तेरी रहती है, 
भीड़-ओ-तन्हाई में तेरी सूरत सामने रहती है|

Saturday, January 14, 2012

चीनी सी मिठास भी तो तू है

मेरे जहाँ में कोई आफताफ़ है तो वो तू है, 
इस जहाँ में मेरे कोई ख़ास है तो वो तू है 
दिन-ओ-रात का मेरे खूबसूरत ख़्वाब है तो वो तू है,
दिल की धड़कन ओ जहन की साँस है तो वो तू है 
यूँ ही राहों पे मिला मेरा हमसफ़र है तो वो तू है, 
गुलशन में मेरे ग़ुलाब है तो वो तू है 
शख्स जिसके साथ घंटे कुछ पल से लगते हैं,
मेरा वो प्यारा सा दोस्त है तो वो तू है 
आ जाती है लबों पे मुस्कराहट जिसकी आहट से, 
वो हमदम भी मेरे यार तू है |
फूल से झडते हैं जिसकी बातों से, 
वो चीनी सी मिठास भी तो तू है |

Written by Someone Special

The way you care,
The way you trust,
The way you admire,
The way you desire,
Make me feel out of the world.

The way you smile,
The way irritate,
The way you say,
The way you look,
make me feel blessed

And
The moment you held my hand...
I wish...if time had stopped there..
for forever and ever..

Saturday, January 7, 2012

बस तुम्हीं हो

रोशन है मेरी दुनियाँ जिस शख्स ही वजह से, 
वो शख्स मेरे यारा, न कोई बस तुम्हीं हो.
रहते हैं खोए जिसकी यादों में हम तो दिन भर, 
वो शख्स मेरे दिलबर, न कोई बस तुम्हीं हो.
करते हैं दुआ रब से हर पल ख़ुशी की जिसके, 
वो शख्स मेरे हमदम, न कोई बस तुम्हीं हो.
चाहत है जिससे हमको खुदा से भी ज्यादा, 
वो शख्स मेरी बुलबुल, न कोई बस तुम्हीं हो. 
आती है जिससे बरकत मेरे दिल-ओ-जहाँ में, 
वो शख्स मेरे मौला, न कोई बस तुम्हीं हो.
मेरी जिंदगी का मकसद ओ ख़ुशी का समन्दर, 
वो शख्स, मेरी पीहू, न कोई बस तुम्हीं हो.

Wednesday, January 4, 2012

हसरत है


उनको अपना बनाने की हसरत है,
दिल से मुस्कराने की हसरत है |
यूँ तो यादों में है वो हर पहर,
पर नज़रों के सामने पाने की हसरत है |
सफ़र चंद कदमों का हो या मीलों का,
उनका हाथ थाम चलने की हसरत है |
कटने को तो कटती ही है ज़िन्दगी,
पर उनको हमसफ़र बनाने की हसरत है |
गाना यूँ तो आता नहीं हमको,
फिर भी उनके साथ गुनगुनाने की हसरत है |
यूँ तो इज़हार किया है कई बार उनसे,
पर इकबार उसे निभाने की हसरत है |
यूँ तो ख्वाहिशें हैं लाखों,
पर इस ख्वाहिश के पूरे होने की हसरत है |
यूँ तो करते हैं शक उसकी खुदाई पे,
फिर भी उस खुदाई की हसरत है |
या यूँ कहूं कि मुझे बस कुछ और नहीं,
बस उनको पा लेने की हसरत है |

Tuesday, November 15, 2011

Before Everything Ends



I had a lots of dreams come true,
But the biggest is you!
Let me feel this sweet disposition,
Before everything ends.

I don't know how it happened,
How you stepped in my heart,
Making it like heaven for me,
So let me feel as it is true,
Before everything ends!

I feel you every moment I breathe,
Your fragrance makes it immortal,
Let me cherish every moment of my life,
Before everything ends!

I know its hard for you to do,
But believe me you are my whole world,
So Please Please!!! let me have my world within me,
Before everything ends!

Oh Lord! how i thank You,for creating such a masterpiece,
I don't have word to give it,
So please let me have this special gift,
Before everything ends!

निः शब्द

वो एक प्यारा सा अहसास
जिसे हम बयाँ नहीं कर सकते, 
वो अपना सा मिठास 
जिसे किसी और को चखा नहीं सकते, 
वो एक खूबसूरत सा सपना
जिसे किसी और को दिखा नहीं सकते, 
वो एक भीनी सी महक 
जिसे किसी को बाँट नही सकते,
वो एक अनमोल तोहफा
जिसे किसी को दे नहीं सकते, 
वो एक मधुर संगीत
जिसे हम सुना नहीं सकते,
वो एक टिमटिमाता सितारा 
जो हमारी जिंदगी को रोशन कर देता है, 
क्या कहें, हम निः शब्द हैं
पर ये सब तुम्हीं हो, तुम्हीं हो!

I Don't Know Why


I don't know why,
More you try to hurt me,
More I get closer to you,
More you try to curse me,
More I feel to be blessed.

I don't know why,
More you go farther from me,
More I feel closer to you,
More you try to avoid me,
More I feel missing you.

I don't know why,
More you hate me,
More I feel loving you,
More you try to say nothing,
More I feel to say everything.

I don't know why,
You don't want to understand,
But whatever happening,
Will continue happening throughout my life,
Because I love you and continue loving you forever.

My Angel


The day I saw that angel,
Made me feel, world is so beautiful.
When I saw that face,
Felt like a dream came true.
My heart throbbed heavily,
Mind boggled if I was in dream!
The little blinking eyes on that face,
Made me feel the height of the beauty.
Silky hairs touching the ears seem whispering songs,
And colorful hair clips trying to hold them tight.
But the black serpentine seem quite naughty,
They never lose chance to hug with blowing air.
So innocent, so cute, so calm, so lovely n what not,
That beautiful face is..
I can’t take my eyes off that face,
But that’s what it deserves!

मैं और हम


ना जाने कब, कहाँ, कैसे,
डूब गया मैं आपकी इन झील सी आँखों की अथाह गहराई में.
खो गया "मैं" का अस्तित्व यहाँ ,
और मिली "हम" की नई काया.
कई बार "मैं" ने बहार निकलने का प्रयास भी किया,
किन्तु व्यर्थ ही रहे उसके कोटि प्रयास.
या यूँ कहो कि "मैं" को हराकर "हम" जीत गए ,
स्वयं को खोकर "हम" को पा लिया.
लगता था मानो सदियों से सूखी पड़ी जमीन को,
बारिश की नन्हीं बूंदों ने ओत प्रोत कर संतृप्त किया हो.
इसी संतृप्ति की चाह आज भी बरक़रार है ,
"मैं" फिर आज उसी गहराई मैं खो जाना चाहता हूँ!

Happy Teachers' Day


When I was unknown ,
They introduced me to the world.

When I was in darkness ,
They gave me the lamp of knowledge.

When I was uncertain ,
They showed me the path of certainty.

When i was loom and discouraged ,
They encouraged me to make the impossible possible.

When I only had the dream to win a match ,
They inspired me to conquer the world.

I owe and salute you all for everything ,
For making my life meaningful and  to make me what I am now!

Dedicated to all teachers!!!
Happy Teachers Day to all..:)

नारी

वो निर्बल अबला झाँक रही ,
घूँघट से अपने ताक रही ।
जब मुडके देखा आदिकाल ,
आदर था जिसमें बेमिशाल ।
पर आज मनुज ने बदल दिया ,
उस नारी को निर्वस्त्र किया ।
जिसने आँचल के छाँव तले,
इस दंभी पुरूष को पला था ।
हे दंभी ! क्रूर ! कृतघन पुरूष !
तू खाले इसपे तनिक तरस ।
वरना वो दिन भी दूर नही ,
जब धरती होगी नारी रहित !

चलके देखते हैं....

शहर के उस पार गए नहीं कभी,
चलो उधर आज चलके देखते हैं.
ना-खुश सा है ये दिल न जाने क्यूँ,
चलो इसको ज़रा खुश करके देखते हैं .
देखा है जिस ख़ुशी को आज तक बस सपनों में,
चलो आज उससे ज़रा मिलके देखते हैं.
फिरे हैं आज तक अकेले जिन गलियों में,
चलो आज उनके साथ चलके देखते हैं.
बात जो दबी है दिल में अरसे से,
चलो उसे ज़ुबां पे लाके देखते हैं.
ऐसे तो सोना पसंद है हमको,
पर आज थोडा जाग के देखते हैं.
वैसे तो कश्ती दूर है बहुत,
पर कम-से-कम साहिल पे जाके तो देखते हैं.

Monday, August 8, 2011

यादें, हाँ यही यादें..

ज़िन्दगी में बड़ी काम आती हैं ये यादें,
गर ख़ुशी के मारे पैर ज़मीं पे ना टिकें,
ग़ुरूर बढ़ जाये और ईमान डगमगाए,
तो एक कड़वी याद सब ठीक कर देती है,
पैरों को दुबारा इसी धरातल पे ले आती है |

वहीँ कभी जब दिल बैठ जाये,
जग सूना-२ लगे आँख भर आयें,
तो एक मीठी याद आके सब ताज़ा कर देती है
कड़वे पलों को भूल ज़िन्दगी फिर से खूबसूरत हो जाती है |

कभी बचपन की यादें तो कभी जवानी की यादें,
कभी रोने की यादें कभी हंसने की यादें,
कभी माँ की डांट तो कभी उसके दुलार की यादें,
कभी पिता के डराने की तो कभी हौसला बढ़ाने की यादें,
कभी भाई-बहन के रोने-रुलाने की यादें,
तो कभी एक दूसरे को चिढ़ाने-हँसाने की यादें,
कभी दोस्तों को फँसाने की यादें,
तो कभी उनके साथ गुनगुनाने की यादें |

यादें, यादें बस यादें....
ये यादें ही तो हैं...
जो ज़िन्दगी को यादगार बनाती हैं,
ये यादें ही तो हैं...
जो ज़िन्दगी भर ज़िन्दगी का गीत गुनगुनाती हैं...
यादें, यादें, हाँ यही यादें..
---अरविन्द

Tuesday, March 1, 2011

एक नज़्म

नज़्म अपनी हम ये उनके नाम करते हैं,
याद में जिनकी हम करवट बदलते हैं.
ख्याल आता है उनकी हर-इक बात का हमको,
ये लब भी उनको हर पल तस्लीम करते हैं.
फ़ुरसत से बनाया है उनको खुदा ने,
हम उस खुदा को तहे दिल से सलाम करते हैं.
वक़्त दिन का हो या रात का यारो,
ख़्वाब में हर पल उनका दीदार करते हैं.
रुक-रुक के उनका हँसना, रह-रह के खिलखिलाना.
कर दे दीवाना हमको, उनकी वो हर शरारत.
जब-जब वो याद आये, ये होंठ गुनगुनाएं,
दिल मेरा मुस्कराए और गुदगुदी मचाये.
हर जानते हैं यारो, ये नज़्म क्या कहेगी,
मासूमियत पे जिनकी कुरबान ये खुदाई.
जब-जब वो याद आये, ये होंठ गुनगुनाएं,
दिल मेरा मुस्कराए और गुदगुदी मचाये.